: रायपुर में भक्ति का महाकुंभ, बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, 

रायपुर में फिर गूंजेगी भक्ति धारा

 

अपर बैंड : रायपुर में भक्ति का महाकुंभ, बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा,

: रायपुर में एक बार फिर भक्ति की गंगा बहने जा रही है… 4 से 8 अक्टूबर तक दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। इसके लिए आज विधिवत कार्यालय उद्घाटन हुआ और तैयारियों को अंतिम रूप देने का सिलसिला तेज कर दिया गया है।

बता दें कि राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति और आध्यात्म के महासागर में डुबकी लगाने को तैयार है। गुढ़ियारी में स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री हनुमंत कथा महोत्सव होने जा रहा है। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे और कथा के साथ दिव्य दरबार का भी आयोजन करेंगे।

आज कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में भक्तगणों ने हिस्सा लिया। कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है— चाहे वह पंडाल हो, भोजन और भंडारे की व्यवस्था, सुरक्षा-यातायात, या फिर लाखों श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध। इस आयोजन को लेकर आयोजक बसंत अग्रवाल ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौभाग्य का क्षण है कि गुरुदेव शास्त्री जी फिर से रायपुर की धरती को अपनी वाणी से पवित्र करने आ रहे हैं।

कार्यालय शुभारंभ के साथ ही अब यह साफ हो गया है कि रायपुर एक और ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है।

बसंत अग्रवाल, समाजसेवी

Related Articles

Back to top button