संस्कारों की परीक्षा में दिखा उत्साह, दानी गर्ल्स स्कूल में 1000 छात्राओं ने दी भारतीय ज्ञान-विज्ञान संस्कृति परीक्षा*

*रायपुर।* भारतीय ज्ञान-विज्ञान संस्कृति परीक्षा में इस वर्ष भी विद्यार्थियों की बड़ी सहभागिता देखने को मिली। राजधानी रायपुर के दानी गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र में करीब 1000 छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। देशभर में आयोजित परीक्षा में इस वर्ष करीब ढाई लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई।

परीक्षा के सुचारु संचालन और व्यवस्थाओं की निगरानी में गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों और परीक्षा प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षा केंद्र पर श्री रामपाल तिवारी, छत्तीसगढ़ प्रभारी भारतीय ज्ञान-विज्ञान संस्कृति डी.पी. चंद्राकर और रविशंकर गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल स्टाफ के साथ परीक्षा व्यवस्था की निगरानी की और सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन किया।

दानी गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य हितेष दीवान के साथ श्रीमती समिधा उपासने, श्रीमती क्रांति चंद्रा (मिडिल एचएम), डॉ. वैजयंती गुप्ता, श्रीमती मीनू पांडेय, श्रीमती ज्योति सक्सेना और सुषमा शर्मा (मिडिल प्रभारी) सहित अन्य स्टाफ भी परीक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा।

प्राचार्य हितेष दीवान ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारे संस्कारों के बारे में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा का प्रभाव बढ़ा है,

लेकिन शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। सनातन काल से चली आ रही संस्कृति और परंपराओं को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज को बेहतर बनाने, बड़ों का सम्मान करने, बिजली-पानी बचाने तथा अपनी शिक्षा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

परीक्षा केंद्र पर गायत्री परिवार और स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में व्यवस्थाएं संचालित हुईं। विद्यार्थियों की सहभागिता और परीक्षा से जुड़े प्रभारियों की सक्रियता के बीच आयोजन संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button