गांधी -शास्त्री जयंती पर विशेष — विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से नालसा DAWN योजना 2025 (Drugs Awareness and Wellness Navigation -for a- Drugs Free India)

यानी नशा जागरूकता और कल्याण नेविगेशन, एक नशा मुक्त भारत के लिए। युवाओं और आम जनता को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशा पीड़ितों और उनके परिवारों को मुफ्त कानूनी मदद देना, परामर्श, स्वास्थ्य सहायता और सामाजिक आर्थिक पुनर्स्थापन में मदद करना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के पैरालीगल वालिंटियर शंकर लाल साहू द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का अयोजन नवागांव खरोरा, भड़हा,बेल्दार सिवनी, बेल्टुकरी,बुड़ेनी में 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर के बीच पाम्पलेट फ्लैक्स के माध्यम से डोर टू डोर व शिविर कर प्रचार प्रसार किया गया।
शिविर के माध्यम से युवाओं, आमजनों,स्व- सहायता महिला समूह की सदस्यों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा (मितानिन) सदस्यों को शामिल किया गया।
विधिक साक्षरता शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की विभिन्न योजनाओं, जिसमें प्रमुख रूप से नालसा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए विधिक सेवाएं 2015, नालसा ग़रीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन 2015, नालसा संवाद योजना 2025, नालसा जागृति योजना 2025, नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं 2016, नालसा निशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना, नालसा आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं 2010, साइबर सुरक्षा, साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091,181,
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर सालसा टोल फ्री नंबर 18002332528 की भी जानकारी दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता तुलेश्वर साहू का आयोजन में विशेष योगदान रहा। न्याय सबके लिए।



