अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष साक्षरता शिविर का आयोजन

01 अक्टूबर अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास पुरानी बस्ती रायपुर तथा बढ़ते कदम –

संजीवनी वृद्धाश्रम कोटा रायपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने का उद्देश्य, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान, स्वास्थ्य व सुरक्षा एवं समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

शिविर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के पैरालीगल वालिंटियर्स शंकर लाल साहू,टोपेन्द्र वर्मा द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई,

जिसमें प्रमुख रूप से नालसा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के लिए विधिक सेवाएं 2015, माता -पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण -पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007,

नालसा निशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567,

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर सालसा टोल फ्री नंबर 18002332528, साइबर सुरक्षा, साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930, वृद्धावस्था सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सी एम हेल्पलाइन नंबर,1076, के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया। न्याय सबके लिए।

Related Articles

Back to top button