मेडिकेयर हॉस्पिटल एवं जय जिनेन्द्र ट्रस्ट ने समाजहित में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
संपादक पंकज दास

आज के समय में बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं की लागत आमजन के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इलाज का सबसे महत्त्वपूर्ण और महँगा हिस्सा डायग्नोस्टिक (जाँच) होता है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए मेडिकेयर हॉस्पिटल एवं जय जिनेन्द्र ट्रस्ट ने समाजहित में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
इस पहल के अंतर्गत –
ओपीडी (OPD) सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध होंगी।
सभी प्रकार की डायग्नोस्टिक जाँचों पर लगभग 50% तक की छूट प्रदान की जाएगी।
साथ ही, शहर के अन्य प्रमुख डायग्नोस्टिक सेंटर भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं। वहाँ भी यदि जाँच मेडिकयर हॉस्पिटल एवं जय जिनेन्द्र ट्रस्ट के पर्चे/लेटरहेड पर लिखी हो, तो मरीजों को यही विशेष लाभ मिलेगा।
इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाना और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा को सभी के लिए सुलभ बनाना है। बढ़ते खर्च के बीच यह कदम निश्चित रूप से उन हजारों परिवारों के लिए राहत साबित होगा, जो उचित इलाज और जाँच कराने में आर्थिक कठिनाई महसूस करते हैं।

मेडिकयर हॉस्पिटल एवं जय जिनेन्द्र ट्रस्ट का यह प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सहयोग की नई मिसाल स्थापित करेगा।
प्रातः 9बजे से शुरू पंजीयन मे शाम 5 बजे तक 200 से अधिक लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया.