जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई

दिनांक 10 अगस्त 2026 को माननीय श्री अविनाश कुमार दुबे सर वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश व सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर

,एमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर छत्तीसगढ़ में, एमिटी लॉ स्कूल में आयोजित कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।

माननीय महोदय जी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में एमिटी लॉ स्कूल के सभागार में उपस्थित आमंत्रित अतिथियों तथा उपस्थित विधि छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज में विधि के छात्रों तथा इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के प्रति जागरूक व्यक्ति के रूप में पहचान, कानून के प्रति उनका दृष्टिकोण तथा अन्य लोगों को कानूनी तौर पर जागरुक करने की होती है,जिसे बनाये रखा जाना चाहिए।

आपने अपने उद्बोधन में इस बात पर भी प्रकाश डाला कि समाज में विधिक जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई

जिसमें प्रमुख रूप से नालसा की निशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना, के माध्यम से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सुलभ और सक्षम न्याय मिल सके।

 

नालसा डान योजना ड्रग्स फ्री इंडिया 2025, के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के साथ, परिवार व समाज को भी प्रभावित करता है।

      नालसा जागृति योजना 2025, नालसा मानसिक रूप से अस्वस्थ व मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं 2015, नालसा निशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना हेतु पात्र व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

न्याय सबके लिए।

Related Articles

Back to top button