श्री नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर में तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का भव्य शुभारंभ

 

रायपुर, 07 अगस्त 2026 – देवेंद्र नगर, रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल (Unit of Health-Tech Chhattisgarh Pvt. Ltd.) में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ आज हुआ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा विधायक श्री राजेश मूणत एवं विधायक श्री मोतीलाल साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के चीफ एडिटर श्री शिव दुबे, भास्कर के स्टेट हेड श्री देवेश सिंह, हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मेधा खेमका, बॉम्बे हॉस्पिटल एवं लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई के सीनियर स्पाइन सर्जन डॉ. विशाल कुंदनानी सहित सर्जरी हेतु चयनित मरीज उपस्थित रहे।

इन बीमारियों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

शिविर में रोबोटिक स्पाइन सर्जरी, स्कोलियोसिस, कायफोसिस, टी-लिफ एंडोस्कोपिक डिस्केक्टॉमी, स्पाइन ट्यूमर, स्पाइन टीबी, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी, क्लब फुट, ऑर्थोपेडिक प्लास्टिक सर्जरी, बच्चों की हड्डियों से संबंधित जन्मजात विकृतियों की सर्जरी एवं पेन मैनेजमेंट संबंधी सर्जरी की जाएंगी।

प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए मरीजों की सर्जरी देश के विख्यात सर्जनों की टीम द्वारा की जाएगी, जिसमें लीलावती एवं बॉम्बे हॉस्पिटल के स्पाइन सर्जन डॉ. तुषार अग्रवाल तथा श्री नारायणा हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जनों की टीम शामिल है।

इस अवसर पर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि शिविर में मरीजों की दवाइयां, जांच, हॉस्पिटल में रहने की व्यवस्था तथा उनके परिजनों के ठहरने की सम्पूर्ण व्यवस्था हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा निःशुल्क की गई है। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button