
– समाधान समारोह — माननीय सर्वोच्च न्यायालय का विशेष लोक अदालत —
डी डी छत्तीसगढ़ पर विशेष प्रसारण — जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर का विशेष आयोजन — माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आगामी 21,22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले समाधान समारोह –

-विशेष लोक अदालत के संबंध में विगत दिनों एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण डी डी छत्तीसगढ़ दूरदर्शन केन्द्र रायपुर के माध्यम से किया गया।
इस विशेष प्रसारण के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के माननीय सचिव महोदय श्री अविनाश कुमार दुबे जी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह — विशेष लोक अदालत के माध्यम से,इस न्यायालय में लंबित सिविल प्रकृति के राजीनामा योग्य सभी मामलों जैसे भूमि संबंधी विवाद, भू-अधिग्रहण, पारिवारिक मामले,तलाक, भरण -पोषण के मामले, बैंकिंग,मोटर -वाहन दुर्घटना, क्षतिपूर्ति के मामले,रेरा, सम्पत्ति, पेंशन मामलों के साथ ही राजीनामा योग्य आपराधिक मामलों का भी निपटारा किया जा सकता है।
समाधान समारोह — विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए 21 अप्रैल 2026 विगत तीन माह से विभिन्न समाचार-पत्रों, प्रसारण माध्यमों तथा जमीनी स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया साथ ही यह विशेष लोक अदालत हाई ब्रीड मोड पर आधारित है
अर्थात् कोई भी पक्षकार निजी तौर पर उपस्थित नहीं हो पाने की स्थिति में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी उपस्थित हो कर शामिल हो सकता है। जिससे अधिक से अधिक मामलों का निपटारा अंतिम रूप से हो सके।
न्याय सबके लिए। अधिक जानकारी के लिए तथा मामले को इस विशेष लोक अदालत में रजिस्टर्ड करने के लिए गूगल फार्म लिंक के माध्यम से रजिस्टर्ड किया जा सकता है। इसके लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https//www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। गूगल फार्म लिंक https//forms.gle/PRWbif6WAPrcgMsZ8है। ईमेल speciallokadalat2026@sci.nic.in न्याय सबके लिए।



