देश में पेट्रोल डीजलव गैस सिलेंडर की कमी की ओर देश के जिम्मेदार लोग इशारा कर रहे हैं-विजय झा आप

 

रायपुर। प्रधानमंत्री की लगातार अपील पेट्रोल बचाने तथा सोना अनावश्यक रूप से क्रय न करने के हिदायत सहित सात बिंदुओं पर देश की जनता को आगाह करना इस ओर इशारा कर रहा है कि देश में निकट भविष्य में युद्ध का सीधा परिणाम परिलक्षित होगा तथा पेट्रोल डीजल गैस की कीमत से जनता को जूझना पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार एक तरफ डीजल पेट्रोल गैस की पर्याप्त उपलब्धता जनता को बता रहे हैं तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री वाहनों की कमी कर जनता को एक संदेश दे रहे हैं, निश्चय ही इन बड़े लोगों के निर्णय का अनुसरण निचले स्तर पर बड़े अधिकारी भी करेंगे।

श्री झा ने कहा है कि मोदी की अपील कि पेट्रोल का उपयोग कम करें, के बाद रायपुर राजधानी में कल 12 मई मंगलवार रात्रि 9 बजे से अनेक पेट्रोल पंप बंद है। पेट्रोल न मिलने से आम जनता बहुत परेशान हैं।

श्री झा ने गृह मंत्री एवं जिलों के कलेक्टरों से मांग की है कि तत्काल अधिक कीमत पर पेट्रोल बेचने, पेट्रोल के दरों में वृद्धि होने की उम्मीद में मनचाहे पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। श्री झा ने मांग की है कि पेट्रोल पंपों के स्टॉक रजिस्टर की जांच कर तत्काल पुलिस प्रशासन की मदद से पेट्रोल पंप चालू कराया जाए, अन्यथा राजधानी में त्राहिमाम त्राहिमाम होने वाला हैं। आम आदमी पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगा।

आप पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन,दुर्गा झा अनुषा जोसेफ, इमरान खान नवनीत नंदे कलावती मारको मिहिर कुर्मी, अजीम खान, पी एस पन्नू, राज शर्मा, परमानंद जांगड़े आदि नेताओं ने तत्काल पेट्रोल व गैस कीमत पर नियंत्रित करने व सामान्य उपलब्धता बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

Related Articles

Back to top button