*रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस द्वारा एक शानदार पूल पार्टी एवं क्लब का चार्टर डे का आयोजन एक निजी रिसोर्ट में बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया।*
संपादक पंकज दास

*इस आयोजन में क्लब के सदस्यों और अतिथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मस्ती भरे गेम्स ,मनोरंजन गतिविधियाँ, लाइव म्यूजिक, स्वादिष्ट स्नेक्स और रिफ्रेशमेंट का विशेष आकर्षण रहा।*
*सभी उपस्थित लोगों ने पूल पार्टी के अनोखे माहौल का भरपूर आनंद लिया और एक दूसरे के साथ खुशनुमा पल साझा किया।*
*क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन नीरू अग्रवाल ,सेक्रेटरी रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल एवं चेयरपर्सन रोटेरियन नीतू गोयल ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम क्लब में आपसी जुड़ाव और उत्साह को बढ़ाते हैं।*

*यह फूल पार्टी सभी के लिए एक यादगार अनुभव है जिसमें मनोरंजन मित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।*



