*शिव साई हनुमान मंदिर, गायत्रीनगर में आयोजित, तीन दिवसीय हड़्डी रोग निवारण शिविर (1 से 3 मई) का आज प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

संपादक पंकज दास

 

*🧘‍♂️योग से जुडें,स्वस्थ्य रहें और मस्त रहें🧘‍♂️*

*आयोजक- भारतीय योग संस्थान, रायपुर*

*आम आदमी को योग के प्रति जागरूक करने के लिए संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मई माह में निःशुल्क रोग निवारण शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष रायपुर के दस अलग – अलग स्थानों में निःशुल्क हड्डी रोग निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।घुटनें दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द आदि का यौगिक उपचार और आहार संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी। अधिक से अधिक लोग आए और स्वास्थ्य लाभ उठाए I*

*1)श्री सिद्धिविनायक शिव साई हनुमान मंदिर योग केंद्र, पिंक सिटी के पास,गायत्री नगर (01 से 03 मई)*

*2)अशोका आइकॉन, रिलायंस मार्ट के पास,मोवा (05 और 06 मई)*

*3)शहिद भगत सिंह उद्यान, शैलेन्द्र नगर (07 से 10 मई)*

*4)आनंद नगर गार्डन,लाइब्रेरी के पास, आनंद नगर (07 से 11 मई)*

*5)श्री कृष्णा नगर, पहाड़ी चौक, गुढियारी(07 से 10 मई)*

*6)वृंदावन गार्डन, अवंती विहार (07 से 11 मई)*

*समय- सुबह 5:45 से 7:45 बजे तक*

*ऐसे शिविरों में 200 से 300 साधक लाभ लेते है और 20 से 30 सक्रिय कार्यकर्ता मेजबान के रूप में कार्य करते है ।भारतीय योग संस्थान,रायपुर का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के मन में समाज और देश विकास, उत्थान और देशप्रेम राष्ट्रप्रेम की भावना भी जागृत करने का उद्देश्य होता है और कार्यक्रम/शिविर का समापन सदैव शांति पाठ और राष्ट्रगान से किया जाता है I उपरोक्त जानकरी, संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी श्री मुकेश सोनी जी द्वारा दी गई I*

Related Articles

Back to top button