टिकरापारा शहर के रिहायशी इलाका के बीच मिला विस्फोटक का जखीरा
पतंजलि की समान के नाम पर अवैध पटाखों का भंडारण

*राजधानी में फटाका व्यवसायी की लापरवाही बन सकती है बड़ी दुर्घटना का कारण, संतोषी नगर में घर पर फटाकों का गोदाम, पतंजलि का सामान रख झूठ बोलकर घर में छुपा रखा था पटाखों का जखीरा ,मिडिया कर्मियों संग टिकरापारा थाना पुलिस ने दी घर पर दबिश, लाखों का सामान मिला…*
*रायपुर*। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संतोषी नगर स्थित हनुमान नगर शिव मंदिर के सामने एक फटाखा व्यवसायी राजदीप साहू के घर पर लाखों के पटाखे जिसमें बड़े कृष्णा बम, अनारदाना, फुलझडियां और कई प्रकार के बड़े पटाखों का जखीरा मिला है, इस फटाखा व्यवसायी कि लापरवाही से किसी बड़ी घटना घटने की आशंका भी साफ जाहिर होती है। ये व्यापारी पतंजलि प्रोडक्ट्स की दुकान की आड़ में अपने घर पर काफी मात्रा में विस्फोटक बम और अन्य फटाखे घर में ही गोदाम बनाकर रखा था।
ताज्जूब की बात तो यह है कि इसके आस पड़ोस के लोगों को भी यह नही पता था कि इसने घर को ही पटाखों का गोदाम बनाकर रखा है, पड़ोसियों को यह बताया गया कि घर में पतंजलि के प्रोडक्ट्स रखे हुए हैं।
*रिहायशी इलाका होने के कारण एक चिंगारी से बड़ी दुर्घटना होना निश्चित:*
इस व्यवसायी की लापरवाही से सिर्फ एक चिंगारी पर ही पूरे रिहायशी इलाके में आग लगने की पूरी पूरी संभावना है। बताया जा रहा है कि इस पतंजलि प्रोडक्ट्स का व्यवसाय। करने वाला यह व्यापारी टिकरापारा साहू कॉम्प्लेक्स में बाबा रामदेव के पतंजलि प्रोडक्ट्स का धंधा करता है। इन्होंने अपने घर पर पटाखों का गोदाम बनाकर रखा हुआ था और पड़ोसियों को यह बताया गया कि वो घर पर पतंजलि प्रोडक्ट्स के समानों को रखा है। आस पास के लोगों से पूछा गया कि क्या आपको जानकारी है कि आपके मोहल्ले का यह व्यापारी घर में क्या रखा है इसपर उन्होंने बताया कि पतंजलि के सामानों को रखे जाने की खबर इनको है लेकिन फटाखो के विषय में इनके पास कोई जानकारी नहीं, जब इन्हे बताया गया कि इस व्यापारी ने घर में काफ़ी मात्रा में बड़े बम और फटाखे घर में रखे हुए हैं। तो यह सुनकर पड़ोसी भी स्तब्ध रह गए।
*मीडिया कर्मियों संग टिकरापारा थाना पुलिस ने घर में दबिश देकर रंगे हाथों फटाखे के साथ पकड़ा, व्यापारी को बचाने नेतागिरी भी चल रही:*
इस मामले की जानकारी जब कुछ मीडिया कर्मियों को लगी तो इसकी सूचना टिकरापारा थाने में दी गई और पुलिस कर्मियों तथा मीडिया कर्मियों संग पुलिस ने रंगे हाथों इस व्यापारी के घर में जहां इसने फटाखों का जखीरा रखा था वहां जाकर दबिश दी गई और रंगे हाथों पकड़ा। वहीं सूत्रों के हवाले पता चला कि इसकी लाईसेंस भी किसी हेमचंद साहू के नाम है। इस व्यापारी को बचाने नेतागिरी भी चल रही है और अभी तक कोई कार्यवाही भी पुलिस द्वारा नही की गई है। अब देखना गौरतलब होगा कि इतनी बड़ी लापरवाही पर क्या कार्यवाही की जाएगी।



