कुर्रा दारू भट्टी रायपुर धरसीवा के प्लेसमेंट कर्मचारियों बने गुंडे। ओवर रेट का विरोध किया तो मारपीट, बिना कारण से भी मारपीट ग्राहकों के ऊपर, आबकारी विभाग को सब पता होते हुए भी मौन समाधि क्यों लेकर बैठे हैं
अभी तक कोई विभाग की जांच इन पर नहीं बैठी है

टांडा के रहने वाले जीआर स्पंज कंपनी सिलतरा मे मेकेनिकल मेंटनेंश का काम करने वाले दिनांक 18.09.2024 को रात्रि 09.50 बजे करीबन मै, मालिक राम साहू, तुलसी राम साहू, राहूल साहू कुंरा देशी शराब दुकान शराब खरिदने के लिए गया था। मालिक राम साहू, तुलसी राम साहू, राहूल साहू खडा था, शराब खरिदने के लिए शराब दुकान के काउंटर पर शराब खरिदने गया था। उसी समय कुंरा देशी शराब दुकान के कर्मचारियो द्वारा उसे शराब दुकान बंद होने का समय हो गया है शराब अभी नही मिलेगा, बार बार शराब मांग रहे हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गुफ्तार जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं बांस के डंडा से मारपीट किया है जिससे मेरे दाहिने हाथ की कोहनी, बाये हाथ की अंगुठा मे चोट आकर खून निकला गया एवं बीच बचाव करने आये उसके दोस्त कमलेश साहू के सिर में चोट आकर खून निकल आया , दिपक साहू ने भी बीच बचाव किया तो उसे भी शराब दुकान के कर्मचारियो द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं बांस के डंडा से मारपीट किया जिससे उसके बाये आंख के उपर, दाहिने हाथ की कोहनी, दोनो पैर के टखना के पास चोट आया है। घटना को वही पर खडे राहूल साहू, तुलसी राम साहू एवं मालिक राम साहू ने देखा व सुना घटना की रिपोर्ट करवा कार्यवाही की मांग की



