रायपुर। ग्राहक हित के लिए कार्यरत संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने नैसर्गिक प्रसूति को बढ़ावा देने के लिए “लज्जा गौरी अभियान” चलाने का तय किया है। भारत मे प्रतिवर्ष लगभग 3 करोड़ बच्चों का जन्म होता है जिसमे से ढाई करोड़ से ज्यादा बच्चे सिजेरियन डिलीवरी से पैदा होते है।

संपादक पंकज दास

 

रायपुर। ग्राहक हित के लिए कार्यरत संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने नैसर्गिक प्रसूति को बढ़ावा देने के लिए “लज्जा गौरी अभियान” चलाने का तय किया है। भारत मे प्रतिवर्ष लगभग 3 करोड़ बच्चों का जन्म होता है जिसमे से ढाई करोड़ से ज्यादा बच्चे सिजेरियन डिलीवरी से पैदा होते है।

सिजेरियन डिलेवरी में डिलीवरी के बाद माँ कमजोर हो जाती है एवं आजीवन अनेक प्रकार की समस्याओं से घिरी रहती है।

इसके बाद भी पिछले कुछ वर्षों से देश मे इसका चलन केवल सामान्य ही नही हुआ है बल्कि बढ़ते जा रहा है।

इसी विषय पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने स्थानीय स्वदेशी भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे पिछले कुछ वर्षों में नॉर्मल डिलीवरी क्यों कम हुई एवं सिजेरियन डिलीवरी कैसे बढ़ गयी। इस विषय पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संस्थापक सदस्य डॉ अशोक काले, पुणे, महाराष्ट्र ने मार्गदर्शन किया एवं इस समस्या का समाधान क्या हो सकता है जिससे महिलाओं को लाभ मिल सके, इसपर उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला।

उपरोक्त जानकारी देते हुए ग्राहक पंचायत के महानगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था सम्पूर्ण भारत मे आम जन के हित मे कार्य करते आई है इसी कड़ी में सिजेरियन डिलीवरी भी एक समस्या का रूप ले चुकी है एवं अतिशीघ्र इसका समाधान आवश्यक है जिससे कि माताएं बहने स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके।

प्रोफेसर डॉ अशोक काले पूर्व में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर रह चुके है एवं इस विषय पर उनका गहन अध्ययन है।

इस व्याख्यान में ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविकांत जायसवाल, प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख अमित वर्मा रायपुर संभाग प्रभारी देवदत्त साहू, एडवोकेट हेमलता सिंह , अश्विन प्रभाकर , स्वदेशी जागरण मंच के संपर्क प्रमुख सुब्रत चाकी, दिग्विजय भाखरे , मेडिकल कॉलेज रायपुर से डॉ कमलेश जैन, डॉ प्रशांत जायसवाल एवं अन्य चिकित्सक गण , डॉ मनोहर लहेजा, आत्मबोध अग्रवाल के अलावा मेडिकल कालेज के छात्र एवं गृहणियां उपस्थित रही ।

Related Articles

Back to top button