मछली पालन विभाग की महिला अफसर का कारनामा, 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला कर हो गई फरार, पुलिस ने पकड़ा

संपादक , पंकज दास,

रायपुर । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मछली पालन विभाग में पदस्थ सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये को गिरफ्तार किया गया। सहायक संचालक को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विभाग को 2 करोड़ 16 लाख का चूना लगाने का आरोप है। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद से अधिकारी फरार थी, जिसे पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बिलासपुर से पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दरअसल राजनांदगांव के मछली पालन विभाग के सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू राजनांदगांव पुलिस में शिकायत दी थी, कि हितग्राही भुवन लाल द्वारा मछलीपालन विभाग राजनांदगांव को तत्कालीन सहायक संचालक मछलीपालन राजनांदगांव गीतांजली गजभिये द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर योजना में प्राप्त राशि का दुरूपयोग करने संबंधी शिकायत दिया गया था।

शिकायत आवेदन की मछली पालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच कार्यवाही की गई। जांच में गीतांजली गजभिये तत्कालीन सहायक संचालक मछलीपालन राजनांदगांव द्वारा विभागीय कार्य (केज कल्चर मछलीपालन) हेतु शासन से स्वीकृत राशि रू. 2.16.00.000 रूपये (दो करोड सोलह लाख रूपये) की स्वीकृति में हितग्राहियों के कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्रशासन को गुमराह कर स्वीकृति प्राप्त करते हुये विभाग को प्राप्त अनुदान राशि में अनियमितता एवं राशि का दुरूपयोग करना पाये जाने पर आरोपिया एवं सामग्री आपूर्तिकर्ता फर्मों के संचालकों के विरूद्ध अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

शिकायत पर राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली से आरोपिया की पतासाजी हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार भिलाई, धमतरी, रायपुर, एवं बिलासपुर में कैम्प कर आरोपिया की पतासाजी किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button