गरबा आयोजन की पहली कार्यशाला आयोजित

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर की ओर से 14 अक्टूबर को गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत बुधवार को पहली गरबा कार्यशाला का आयोजन करेंसी टावर स्थित सैकॉइस जिम में किया गया।

कार्यशाला में कोरियोग्राफर प्रिया आहूजा ने प्रतिभागियों को गरबा के विभिन्न स्टेप्स सिखाए। उन्होंने चोगड़ी, ढोड़ा सहित कई अन्य गरबा स्टेप्स का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ गरबा सीखा और अभ्यास किया।

कार्यक्रम की चेयरपर्सन रुचिका चंडक और अदिति गुमास्ता हैं। 14 अक्टूबर को होने वाले गरबा कार्यक्रम को लेकर क्लब के सदस्यों और प्रतिभागियों में उत्साह है।

Related Articles

Back to top button