पेरालीगल वॉलेंटियर टिकेश्वरी वर्मा “* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा थाना- गोबरा नवापारा क्षेत्र में बचपन बचाओ अभियान चलाया गया
संपादक ,पंकज दास,

*”माननीय सर्वोच्च न्यायालय,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/न्यायमूर्ति महोदय जी के निर्देशानुसार तथा आदरणीय अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर”* के मार्गदर्शन में दिनांक *” 22/07/24 को *”बचपन बचाओ आंदोलन”* के तहत *”पेरालीगल वॉलेंटियर टिकेश्वरी वर्मा “* द्वारा थाना- गोबरा नयापारा क्षेत्र में एक बालिका उम्र लगभग 13 वर्ष गोबरा नयापारा बस स्टैंड के पास किराना दुकान में कार्य करते हुए पाई गई पूछने पर बताई उनके घर में काम करने वाले कोई नहीं है उनके पिताजी की तबीयत अक्सर खराब रहती है और माताजी मजदूरी करने जाती है जिसके कारण उनका आर्थिक स्थिति खराब है इस कारण उसको दुकान में काम करके घर चलाने में माता-पिता का सहयोग करना पड़ रहा है बालिका से पूछने पर की क्या वह स्कूल में पढ़ाई करती है कि नहीं तो उसने जवाब दिया रोज स्कूल नहीं जा पाती लेकिन सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है तत्पश्चात बच्ची के पिताजी को थाने में बुलाकर कड़े शब्दों में समझाइए दी गई की बच्चों से बालश्रम कराना कानूनन अपराध है उनको पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें सरकार द्वारा चलाई जा रही निशुल्क शिक्षा अभियान के बारे में जानकारी दिया गया जिसके पश्चात उसके पिताजी ने अपनी बच्ची से बालश्रम न कराने का आश्वासन दिया बच्ची के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए बच्ची की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति की जानकारी लेकर सकुशल उनके पिताजी को सौप दिया गया।
हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी प्रदान किया गया ।

*न्याय सबके लिए*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर
पैरालीगल वॉलेंटियर
टिकेश्वरी वर्मा
- थाना गोबरा नयापारा



