राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण

– राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण — नालसा डान योजना, ड्रग्स फ्री इंडिया – पर शैक्षणिक संस्थाओं में विधिक जागरूकता अभियान — राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा नालसा DAWN योजना ड्रग्स फ्री इंडिया 2025 के अन्तर्गत दिनांक 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में,विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
यह विशेष जागरूकता अभियान मुख्यतः 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य है, नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, सहायता, परामर्श, उपचार, पुनर्वास एवं निशुल्क विधिक सहायता से जोड़ना है।
माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में पैरालीगल वालिंटियर शंकर लाल साहू, पुनीत साहू द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली, शासकीय हाई स्कूल अमेरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवागांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानसोज, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेरी, नालसा डान योजना ड्रग्स फ्री इंडिया 2025, के माध्यम से नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय मादक पदार्थ हेल्पलाइन नंबर 14446 के साथ ही साथ सुरक्षित बचपन अभियान 2026, बालकों का यौन शोषण से बचाव अधिनियम 2012, पाक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर सुरक्षा, साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930, यातायात सुरक्षा, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, नालसा मुफ्त कानूनी सलाह व सहायता योजना 2012, नालसा बच्चों के लिए बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं 2024, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर सालसा टोल फ्री नंबर 18002332528 के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया। न्याय सबके लिए।



