मादक पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर “नशा मुक्त भारत-सुरक्षित भारत का संकल्प लिया गया

दिनांक 26/06/2026 (रायपुर)
मादक पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय
दिवस पर “नशा मुक्त भारत-सुरक्षित भारत का संकल्प लिया गया
राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के योजनानुसार एवं बलराम प्रसाद वर्मा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा अविनाश कुमार दुबे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 26 जून को नालसा की डॉन योजनांतर्गत “मादक पदार्थ ो के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” मनाया गया, जिसके तहत् शासकीय नवील पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, प्रयास बालक छात्रावास सड्डू, शासकीय प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, शासकीय बालगृह माना कैंप, बाल सम्प्रेक्षण गृह माना कैंप रायपुर में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

समाज मे ं बढ़ रहे अपराधों का एक महत्वपूर्ण कारण मादक पदार्थों का सेवन और उसका दुर्व्यापार भी है। नशे की प्रवृति के कारण ड्रींक एण्ड ड्राईव के मामले निरंतर बढ़ रहे है, जिसस े सड़क दुर्घटनाओ ं मे ं सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो रही हैं। पारिवारिक विवाद एवं महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे है। नशे की लत की पूर्ति के लिए नशा करने वाले लोगों द्वारा चोरी, लूट, छिनैती जैसी घटनाए ं की जा रही है। उक्त कार्यक्रमों के द्वारा समाज में विशेषकर युवाओं में नशे के बढ़ते चलन और उसस े उनके स्वास्थ्य एवं समाज पर पड़न े वाले दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों एवं युवाओं को जागरूक किया गया। नालसा की डॉन योजना के बारे मे ं भी लोगों को बताया गया, जिसके तहत ऐस े नशे के आदि लोगों को विभिन्न प्रकार की विधिक सहायता प्रदान की जाती है। एनडीपीएस के कड़े कानूनो ं से अवगत कराया गया, जिसके प्रभाव में किसी युवा का भविष्य अंधकारमय ना हो।
उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से मनोज सिंह ठाकुर स्पेशल कोर्ट सी.बी.आई.. विनय कुमार प्रधान स्पेशल कोर्ट पॉक्सो, नरेन्द्र कुमार एडीजे, जितेन्द्र कुमार सोनवानी न्यायिक मजिस्ट्रेट, आयुष ताम्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भाग लेकर छात्रावास के छात्र-छात्राओं को नशा ना करने का संकल्प दिलाया। उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी छात्रावास अधीक्षक एवं पैरा लीगल वालेंटियर के सहयोग से संपन्न हुआ।
