बिरगांव चुनाव स्वतंत्र रूप से आप पार्टी लड़ेगी-नदी नालों में बच्चों के डूबने पर चिंता- विजय झा आप

रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी बिरगांव के नगरीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पर स्वतंत्र रूप से दम खम से चुनाव लड़ेगी।
पार्टी प्रदेश प्रभारीपूर्व मंत्री, दिल्ली के विधायक श्री मुकेश अहलावत एवं सह प्रभारी श्री सौरभ झा के साथ राजधानी प्रोफेसर कॉलोनी भाठागांव बस स्टैंड के पास नवीन पार्टी मुख्यालय में मैराथन बैठक कर यह निर्णय लिया गया।
पार्टी ने राजधानी में नदी नालों में बच्चों के डूबने से मृत्यु पर चिंता व्यक्त की है। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि बिरगांव में आरक्षण रोस्टर के हिसाब से सभी सीटों पर प्रत्याशियों के चयन पर गंभीर चिंतन किया गया तथा प्रदेश प्रभारी आगामी दो-तीन सितंबर को पुन: रायपुर पहुंचेंगे तब प्रत्याशियों पर विचार का निर्णय लिया जाएगा।
पार्टी ने पूर्व अनुभव के आधार पर किसी भी दल से समझौता करने से बचने का निर्णय लिया है। श्री झा ने बताया है कि आगामी दो-तीन सिंतंबर को पुन: प्रदेश प्रभारी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रत्याशियों के संबंध में चिंतन कर आरक्षण रोस्टर के हिसाब से निर्णय लिया जावेगा।
श्री झा ने बिरगांव चुनाव के दमखम से लड़ने,प्रदेश में निरंतर सदस्यता अभियान जारी रखने, स्मार्ट मीटर के कारण बिजली बिलों में हो रही वृद्धि पर प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान, विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्देश प्रदेश प्रभारी द्वारा दिया जाना बताया है।
पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल महासचिव सूरज उपाध्याय, नंदन कुमार सिंह परमानंद जांगड़े, अनुषा जोसेफ,इमरान खान बादल भारद्वाज मिहिर कुर्मी पुनारद निषाद, कलावती मार्को ज्योति तिवारी, नरेंद्र ठाकुर सागर क्षीरसागर,रधुनाथ यादव,वीरेंद्र पवार,अजीम खान सहित सभी विधानसभा के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारी के साथ बिरगांव में प्रचार प्रसार करने व स्मार्ट मीटर का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।



