रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस की मानसून सेवा पहल

रायपुर। मानसून के दौरान तेज बारिश से राहत एवं सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस द्वारा शहर के फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए विशेष मानसून सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। इस अवसर पर खुले आसमान के नीचे कार्य करने वाले फल एवं सब्जी विक्रेताओं को छातों का वितरण किया गया।

सेवा कार्य का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बारिश और बदलते मौसम के बीच रोज़ी-रोटी के लिए अपने कार्यस्थल पर डटे रहने वाले इन मेहनतकश लोगों को छोटी-सी सुविधा भी बड़ी राहत दे सकती है। रोटरी ऐलिगेंस का प्रयास है कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सहयोग और संवेदनशीलता पहुंचाई जाए।

इस अवसर पर सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन शिवानी मिश्रा के साथ क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विक्रेताओं को छाते वितरित किए तथा उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

“बारिश की हर बूंद में राहत की छांव”—इसी सेवा भावना के साथ रोटरी ऐलिगेंस ने मानसून में जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button