वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा —

–
विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से –नालसा जागृति योजना 2025 का प्रचार -प्रसार — राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण न ई दिल्ली

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन तथा माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जिला रायपुर व माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में विशेष विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से नालसा जागृति योजना 2025, के अन्तर्गत, वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा विषय पर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन, विभिन्न शासकीय कार्यालयों, बैंकों, आश्रय गृहों, वृद्धाश्रमों तथा सार्वजनिक स्थलों पर किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के पैरालीगल वालिंटियर शंकर लाल साहू,टोपेन्द्र वर्मा द्वारा विगत दिनों तहसील कार्यालय, उप तहसील सारागांव, मां कौशल्या धाम नगर पंचायत चन्दखुरी तथा चितवन वृद्धाश्रम टिकरापारा रायपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों के अधिकारों, सामाजिक न्याय, विधिक संरक्षण तथा निशुल्क विधिक सहायता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों व उपलब्ध योजनाओं की जानकारी सरल व प्रभावी रुप से प्रदान करना।
शिविर के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की विभिन्न योजनाओं के साथ ही साथ नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं 2016, वरिष्ठ जन व माता – पिता भरण -पोषण अधिनियम 2007, वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर सालसा टोल फ्री नंबर 18002332528,
निशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना, साइबर सुरक्षा, साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930 फेक KYC काल डिजिटल बैंकिंग फ्राड और वित्तीय शोषण, पेंशन बीमा सहायता योजना के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया। न्याय सबके लिए।



