निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल                          आयोजन रायपुर, ।

 

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय, घड़ी चौक रायपुर में आज प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एएसवी आई हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से आशा देवी रेखचंद लूनिया चेरिटेबल ट्रस्ट एवं पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों सहित बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण कर आवश्यकतानुसार पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 100 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार चश्मे प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुदीप जैन, मैनेजिंग ट्रस्टी, आशा देवी रेखचंद लूनिया चेरिटेबल ट्रस्ट रायपुर रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कविता कुंभज, डायरेक्टर एवं सीईओ, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, सुश्री प्रिया गुप्ता(विशेष सहयोगी) , डॉ. रात्रि लहरी,श्री राहुल कुंभज, श्री अनिल कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री रूपेंद्र साहू(रिटायर्ड नेवी ऑफिसर), सार्थक आदि उपस्थित रहे विशेष सहयोग प्रिया गुप्ता जी राहुल कुम्भज डॉ रात्रि लहरी कार्यक्रम प्रभारी श्री पीयूष जैन सार्थक जैन ए एस जी आई हॉस्पिटल टीम का शिविर में विशेष योगदान रहा।

 

ए एस जी आई हॉस्पिटल रायपुर की ओर से श्री शोभराम पटेल ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में रानी राजपूत, शोभा चौधरी एवं डॉ. ज्योति देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

सभी अतिथियों एवं आयोजकों ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ए एस जी आई हॉस्पिटल, सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकीय टीम तथा उपस्थित लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।

जारीकर्ता:

l

पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन

आशा देवी रेखचंद लूनिया चेरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर

ए एस जी आई हॉस्पिटल, रायपुर

Related Articles

Back to top button