**रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026 का सफल आयोजन, समाज के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान**


रायपुर :- BIT–BYTE INFO TECH द्वारा आयोजित **”रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026″** एवं **फ्रेशर्स-फेयरवेल पार्टी** का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। संस्था के 9 वर्षों की सफल उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मौजूद रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कविता कुंभज और कमलेश जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित अतिथियों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह का भी आयोजन किया गया।
संस्था की डायरेक्टर प्रिया गुप्ता एवं संरक्षक रिंकी यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनते हैं।



