कलमसिद्ध पत्रकारों में आखिरकार कर ही दिया गलत विज्ञापन नीति के रावण का दहन, मिर्ची भजिया और मूंग बड़े का भी चला जायका
संपादक पंकज दास

कलमसिद्ध पत्रकारों में आखिरकार कर ही दिया गलत विज्ञापन नीति के रावण का दहन, मिर्ची भजिया और मूंग बड़े का भी चला जायका
रायपुर प्रेस क्लब प्रांगण में आज एक अनूठे रावण का दहन किया गया जिसके ऊपर गलत विज्ञापन नीतियों के पोस्टर चस्पा रहे, सभी ने गलत विज्ञापन नीति का विरोध करते हुए प्रतीकात्मक रावण के दहन में हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर , वरिष्ठ पत्रकार लवलेश द्विवेदी और उनके साथी गण ने प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना की, तत्पश्चात आर्टिफिशियल बंदूक से रावण को दहन किया और उसके बाद चला मिर्ची भजिया और मूंग बड़े का दौर।
एक पत्रकार ने इनके साथ फटाका चटनी भी लेकर आए जिसे सभी ने खूब पसंद किया। इस रावण दहन का मुख्य उद्देश्य यह था कि छत्तीसगढ़ में चल रही गलत विज्ञापन नीति, जिसके चलते कई पत्रकार अछूते हैं और जो पत्रकार नहीं है वह विज्ञापन की चांदी काट रहे हैं ऐसे में उन पत्रकारों की तकलीफों और दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने एक आयोजन किया और ऐसे प्रतीकात्मक रावण का दहन किया जिसमें गलत विज्ञापन नीति को स्वाहा किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूर्ववर्ती सरकार में बनाए गए विज्ञापन नीति का लाभ उठा रहे उन पत्रकारों पर सीधे चोट की गई जो आज भी मलाई खा रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि नई विज्ञापन नीति का निर्माण किया जाए ताकि सभी को बराबर का हक मिले, क्योंकि वर्तमान सरकार का मनाना भी है सबका साथ सबका विकास। लेकिन अभी यह नहीं चल रहा है अभी तो पूर्ववर्ती सरकार के नियम ही लागू है उन नियमों को बदलने के लिए और उन्हें आमूलचूल परिवर्तन करने के लिए यह प्रयास किया गया है, जिसका सभी ने स्वागत भी किया।
इस रावण दहन कार्यक्रम में जाने-माने पत्रकारों ने हिस्सा लिया
इसमें वरिष्ठ पत्रकार लवलेश द्विवेदी जी भी शामिल हए



