छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार*  *“जागृति योजना

*छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार*

*“जागृति योजना 2025 के अंतर्गत वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा”* विषय पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

*”जिला विधिक सेवा प्राधिकरण”*, रायपुर के माननीय अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय तथा माननीय सचिव महोदय के कुशल मार्गदर्शन में दिनाँक 19-06-26 को स्थान – *नगर पंचायत चंदखुरी, जिला रायपुर* मे विशेष विधिक साक्षरता शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों के अधिकारों, सामाजिक न्याय, विधिक संरक्षण तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी रूप से प्रदान की गई।

 

शिविर के प्रमुख विषय एवं गतिविधियाँ

 

1. जागृति योजना, 2025 के अंतर्गत “वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा” विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

2. नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2016 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, संरक्षण एवं सहायता संबंधी जानकारी दी गई

 

3. माता पिता भरण पोषण अधिनियम 2007 योजना की जानकारी प्रदान की गई तथा इसके उद्देश्यों से अवगत कराया गया।

4. सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन, वाहन बीमा, सड़क दुर्घटना की स्थिति में उपलब्ध सहायता एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

5. निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार विषय पर समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को टोल-फ्री हेल्पलाइन – 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई तथा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई

6. साइबर फ्रॉड OTP , फेक KYC कॉल डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड और वित्तीय शोषण, पेंशन बीमा सहायता योजना के संबंध में जानकारी दी गई

अधिकार मित्र • श्री शंकर साहू • श्री टोपेन्द्र वर्मा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर

Related Articles

Back to top button