रायपुर : आबकारी टीम रायपुर की कार्यवाही , 24.84 बल्क लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा जब्त*

आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक CSMCL श्री पदुम सिंह एल्मा,कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 16/06/2026 को अवैध रूप से मदिरा धारण करते हुए पाए जाने पर *ग्राम दोंदेकला थाना विधानसभा जिला रायपुर निवासी गीतांजलि वर्मा के अधिपत्य के रिहायशी मकान* से *138 नग पाव शोले मसाला मदिरा मात्रा 24.84 बल्क लीटर* जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर आरोपिया को जेल दाखिल किया गया |
उक्त प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख द्वारा की जा रही है | सम्पूर्ण कार्यवाही में ADEO श्री रविशंकर पैकरा, सुश्री जेबा खान,आबकारी आरक्षक रविंद्र देवांगन, प्रियंका नौरंगे, दीपक देव का महत्वपूर्ण योगदान रहा |



