* *अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नारायण साहू का किया गया सम्मान*

संपादक पंकज दास

* *अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नारायण साहू का किया गया सम्मान* *पटना! अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा,नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक दिनांक 21 जून 2025 दिन शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में बिहार वाणिज्यिक सभा भवन में संपन्न हुई, जिसमें अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, महासचिव रामलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशा गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ डॉ. नारायण साहू, डॉ अरुण भस्म, छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, असम के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, झारखंड के अध्यक्ष महेश महतो, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सियाराम साहू, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ममता साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, अशोक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!*
*कार्यक्रम के आयोजक तथा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश नंदनजी ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष को गमछा पहनाकर स्वागत-वंदन-अभिनंदन किया! माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर जी ने समाज की एकजुता पर बल देते हुए आगामी जनगणना में होने वाले जातिगत सर्वे में समस्त साहू समाज को तेली जाति नाम लिखवाने पर जोर दियाl महासचिव रामलाल गुप्ता जी ने विभिन्न प्रकोष्ठों में राज्यों से राष्ट्रीय स्तर पर नए सदस्यों को जोड़ने को लेकर समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्षों से अपील किया कि वे मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले सामाजिक जनो को ज्यादा से ज्यादा सख्या में राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने का प्रयास करें!*

*अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के समस्त प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने कार्यक्रम को संबोधित किया! अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नारायण साहू ने राष्ट्रीय कार्य समिति को छत्तीसगढ़ में कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों से अवगत कराया, उन्होंने बताया कि पूरे भारत में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ में कार्य करने वालों की सर्वाधिक संख्या छत्तीसगढ़ में ही है और हर सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता तन-मन-धन से देखने को मिलती है, छत्तीसगढ़ में किए जाने वाले आगामी कार्यों जैसे कैरियर गाइडेंस, प्रतिभा प्रोत्साहन का उल्लेख करते हुए इसे पूरे भारतवर्ष में निचले स्तर तक पहुंचाने की बात कही तथा समाज में किए जाने वाले कार्यों का डिजिटाइजेशन करने पर जोर दिया,

डॉ आशा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची जारी कर निर्देशिका बनाने की बात कही तथा राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा शिविरों के आयोजन का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ की विशेष सराहना की!*

युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू ने बताया कि उनके राष्ट्रीय स्तर पर साहू समाज में कार्य करने की शुरुआत 8 वर्ष पूर्व पटना से ही हुई थी जिसमें उन्हें युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया! पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए सभी से आव्हान किया! प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने कहा कि समाज को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से जोड़े रखने के लिए टांग खींचने की प्रवृत्ति को छोड़ना होगा तथा हाथ बढ़ाकर एकसाथ चलने के लिए प्रेरित करना होगा!*
*इस राष्ट्रीय अधिवेशन में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, असम, नेपाल व भारत के विभिन्न प्रांतो से आए प्रतिनिधिमंडल सम्मिलित हुए जिसमें छत्तीसगढ़ के 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संरक्षक मान.रामगोपाल साहू एवं राष्ट्रीय पदाधिकारीयों सहित प्रदेश कार्यकारी संयोजक विष्णु राम साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक पवन साहू, सहसंयोजक सह मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार साहू, चन्द्रहास साहू, स्वाति साहू, पद्मावती साहू उपस्थित रहें! उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक एवं मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार साहू ने प्रदान की है*

Related Articles

Back to top button