*अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर में दो दिवसीय योग महोत्सव*
संपादक पंकज दास

11 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान,रायपुर ने दो दिवसीय महोत्सव के रूप में निर्णय लिया है जिसमें प्रथम दिवस 21 जून को समस्त योग प्रशिक्षको,कार्यकर्ताओ,और साधकों ने अपने अपने 65 केंद्रों के विभिन्न स्थानों में जैसे शंकर नगर, अवंती विहार,देवेंद्र नगर,गायत्री नगर,कटोरा तालाब,महावीर नगर,राजेंद्र नगर, बूढ़ा तालाब,wrs कॉलोनी, गुढियारी आदि क्षेत्रों में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नए लोगों को योग हेतु प्रेरित करने योग महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा उसके अतिरिक्त संस्थान के समस्त साधकों ने योग को घर घर पहुंचने के लिए अपने स्तर पर शासकीय कार्यालयों,स्कूलों,सामाजिक संस्थानों,अस्पतालों,कॉलेजों प्रतिष्ठानों,अन्य संगठनों में योग का प्रचार हेतु सेवाएं देने का निर्णय लिया है मुख्य रूप से केंद्रीय संचार ब्यूरो,एम्स मेडिकल हॉस्पिटल,पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज,बिगमिंट फर्म,दुर्गा कॉलेज,आशादीप हॉस्पिटल,राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग,मोतीबाग,22यार्ड अकादमिक बिलासपुर,रेयान इंटरनेशनल स्कूल आदि स्थानों में जाने हेतु भारतीय योग संस्थान,रायपुर के मुख्य प्रशिक्षक राजेश डागा,राजेश अग्रवाल,मुकेश सोनी,के आर साहू, ए एस राव,सुदेशना मेने,पिंकी जैन,वंदना आहूजा,रिया फतनानी,लक्ष्मी जेठानी,प्रभा शर्मा,कंवलजीत,सपना,लता चौधरी,किरण प्रसाद, गीताजंली बाग द्वारा निष्काम सेवाएं दी जाएगी ।
द्वितीय दिवस 22 जून रविवार को गुजराती स्कूल देवेंद्र नगर में भारतीय योग संस्थान,रायपुर की पूरी टीम भव्य रूप योग महोत्सव मनाने की तैयारी कर ली गई है इच्छुक समस्त योग प्रेमी सादर आमंत्रित है ।
भारतीय योग संस्थान,रायपुर
मुकेश सोनी
मोब 9827928405



