ट्रैफिक पुलिस टीके लाल भाई के द्वारा लखोली आरंग में यातायात का ट्रेनिंग दिया गया

संपादक , पंकज दास ,

*दिनांक 16 जुलाई 2024*:-

27 सी. जी. बटालियन एनसीसी कैंप लखौली आरंग में आयोजित प्रशिक्षण कैंप में यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें यातायात रायपुर से यातायात प्रशिक्षक श्री टीके भोई एवं आरक्षक सहदेव वर्मा द्वारा एनसीसी के छात्र-छात्राओं को यातायात नियम जैसे रोड मार्किंग, सड़क संकेत, वाहन चालक संकेत, विद्युत सिग्नल, यातायात पुलिस का मैनुअल संकेत, दो पहिया चलाते समय हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने ( गुड सेमेरिटन योजना ) आदि जानकारी से अवगत कराते हुए पालन करने अपील किया, कार्यक्रम में एनसीसी के प्रशिक्षक, 500 की संख्या में एनसीसी के छात्र-छात्राएं एवं यातायात थाना से प्रधान आरक्षक रेखलाल मेश्राम उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button