नगर निगम बिरगांव, जिला रायपुर में अवैध नकली पनीर फैक्ट्री का संचालन

स्थान – रावभाटा क्षेत्र के आगे, मेटल पार्क से थोड़ा आगे, बिरगांव, रायपुर (छ.ग.)
दिनांक – 21 जुलाई 2026
कल दिनांक 21 जुलाई को नगर निगम बिरगांव क्षेत्र अंतर्गत रावभाटा क्षेत्र के आगे, मेटल पार्क से थोड़ा आगे धड़ल्ले से संचालित हो रही नकली पनीर फैक्ट्री का मामला पकड़ में आया है।
उक्त फैक्ट्री के पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं है। न तो फूड विभाग का लाइसेंस है, न नगर निगम बिरगांव से कोई अनुमति ली गई है और न ही पर्यावरण विभाग से कोई अनुमति है। इसके बावजूद यह फैक्ट्री डंके की चोट पर संचालित की जा रही है।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना नगर निगम बिरगांव के कर्मचारियों को दी गई। पहले तो कर्मचारी मौके पर जाने से कतराते रहे, फिर बाद में मौके पर पहुंचे तो कोई कार्रवाई नहीं की। स्पॉट पर एक भी कागजात उपलब्ध नहीं हुआ।
फैक्ट्री प्रबंधन ने कहा कि कागजात उपलब्ध करा रहा हूं, जबकि आज के जमाने में सब कुछ ऑनलाइन दिखता है।
निगम कर्मचारियों की मिलीभगत खासकर वहां का पूरा काम देखने वाले राजेश सिंह तुरंत वापस लौट आए और ग्रामीणों को कहा कि वे पेपर लेकर आ रहे हैं। परंतु पूरा दिन भर ग्रामीण और कुछ पत्रकार वहां बैठे रहे, कोई नहीं आया।
महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने कार्रवाई से पहले भी नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की थी, उसके बाद फिर मुलाकात की और आज तीसरी बार मुलाकात हुई है। तीसरी बार की मुलाकात में निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि आज कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत हो चुकी है। यह एक फैक्ट्री नहीं है, वहां कई सारी फैक्ट्रियां अवैध रूप से चल रही हैं, बोलने पर कोई सुनता नहीं है, जिससे निगम की मिलीभगत और दादागिरी स्पष्ट रूप से उजागर होती है।



