रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस द्वारा त्रिवेणी डायग्नोस्टिक, तेलीबांधा में ‘संजीवनी’ 30 यूनिट रक्तदान

शिविर में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच तथा मितानिनों को विशेषज्ञों ने जानकारी दी

*रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस द्वारा त्रिवेणी डायग्नोस्टिक, तेलीबांधा में ‘संजीवनी’ 30 यूनिट रक्तदानएवं सदस्यों के लिए हेल्थ चेकअप के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता एवं मितानिन का सम्मान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया*

*शिविर में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच तथा मितानिनों को विशेषज्ञों ने जानकारी दी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मितानीनों का सम्मान भी किया गया।*

 

*क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने बताया कि मितानिनों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार, आयरन युक्त भोजन के महत्व, गर्भावस्था के दौरान समय पर सोनोग्राफी कराने तथा शिशु को स्तनपान कराने के बारे में जानकारी दी गई। हमारे क्लब ने डॉक्टर ने भी मनाया। सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने बताया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आवश्यक मेडिसिन 15-20 किटों का वितरण किया– प्रत्येक किट में आयरन की गोलियां, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), प्रोटीन मिश्रण, स्वच्छता हेतु साबुन तथा एक कपड़े का बैग शामिल हैं। इन किटों को वितरण हेतु मितानिनों को सौंपा गया।*

 

*कार्यक्रम की चेयरपर्सन रोटेरियन निकिता अमित अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं, मितानिनों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।*

 

*”रक्तदान करें, जीवन बचाएं।”*

*”स्वस्थ माँ, स्वस्थ बच्चा — सशक्त समाज की पहचान।”*

*रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस ने भविष्य में भी जनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।*

Related Articles

Back to top button