सोमनी सोसाइटी में किसानों को मिल रही बेहतर सुविधा, चना-तुअर-सरसों खरीदी में बना भरोसे का केंद्र

Swar media news

 

सोमनी, छत्तीसगढ़ | 09 मई 2026

 

सोमनी सोसाइटी इन दिनों किसानों के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बनकर उभरी है। रबी सीजन में चना, अरहर (तुअर) और सरसों की खरीदी पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से जारी है। सोसाइटी में किसानों की भारी संख्या में आवक हो रही है, वहीं व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

सोसाइटी में बी. के. शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खरीदी कार्य को तेज, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तौल प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक हर व्यवस्था को सरल और सुचारू बनाया गया है।

 

सोसाइटी में चना, अरहर और सरसों की बंपर खरीदी की जा रही है तथा किसानों को उनकी उपज का उचित और सरकारी समर्थन मूल्य मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि किसानों को भुगतान समय पर सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है, जिससे सहकारिता विभाग की पारदर्शी कार्यप्रणाली पर किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। गर्मी के इस मौसम में सोसाइटी द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं की किसान खुलकर सराहना कर रहे हैं।

 

क्षेत्र के किसानों ने सोसाइटी की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस बार खरीदी प्रक्रिया बेहद आसान और व्यवस्थित रही। किसानों ने विशेष रूप से रितेश शर्मा एवं सोसाइटी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

 

सोमनी सोसाइटी की यह व्यवस्था क्षेत्र में सहकारिता और किसान हितैषी कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।

Related Articles

Back to top button