रायपुर शहर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहन बंजारे को बनाया गया।

संपादक पंकज दास

 

रायपुर –प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों तथा रायपुर शहर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का निर्वाचन 5अक्टूबर को राजधानी रायपुर के गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में संपन्न हुआ।

निर्वाचन अधिकारी प्रदेश सह-सचिव दिनेश बंजारे एवं प्रदीप श्रृगी , अशोक बंजारे श्याम लाल सितारे ने दावेदार से रायसुमारी कर नामांकन लिए।एक से अधिक दावेदार होने पर प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले जी प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे,रेशम घृतलहरे महासचिव मोहन बंजारे एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने आपसी सहमति से सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया।

जिसमें रायपुर शहर जिला अध्यक्ष पद पर मनोज बंजारे को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। वहीं रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमेश बंजारे को बनाया गया।

युवा प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष के लिए मोहन बंजारे को जिम्मेदारी दी गई।

रायपुर शहर सिनियर में मनोज बंजारे शहर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए महेंद्र साय,पप्पु बागड़े,ओमेश्वरी गिलहरे को नियुक्त किया गया। सचिव के लिए नरोत्तम घृतलहरे को बनाया गया है वहीं कोषाध्यक्ष गणेशु सायतोड़े ,सहसचिव छेदन प्रसाद रात्रे को नियुक्त किया गया। रायपुर शहर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहन बंजारे बिरगांव को नियुक्त किया गया है युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष में उपाध्यक्ष बिज्जू बंजारे, भूपेंद्र डहरिया एवं महिला उपाध्यक्ष फूलमणी सोनवानी को बनाया गया।कोषाध्यक्ष नरेंद टोडर.सचिव खेमेश कोशले, सहसचिव राकेश गेंदले, मिडिया प्रभारी पप्पु गायकवाड़ को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य में जीवन लाल भारती,मीना बंजारे, जितेन्द्र मंडल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज को संगठित करने आपसी सामंजस्य एवं सहमति से बेहतर कार्य करने की अपील करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले उपाध्यक्ष गण सरजू प्रसाद घृतलहरे ,रेशम घृतलहरे डा दिनेश लाल, महासचिव मोहन बंजारे सह-सचिव दिनेश बंजारे, कोषाध्यक्ष श्यामजी टांडे , कार्यकारिणी सदस्य में गुलाब टंडन, डमरू मनहर, श्याम लाल सितारे,विजय टण्डन, श्रीमती द्रौपती जोशी, श्रीमती निशा ओग्रे, श्रीमती रजनी डांडे, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रृगी, महासचिव अशोक बंजारे, सुशील भारद्वाज, रायपुर शहर पूर्व अध्यक्ष सुभाष कोसरे, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र आजाद सहित रायपुर शहर के पदाधिकारी गण एवं सभी वार्डों से समाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर एवं फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए गए।।

Related Articles

Back to top button