युवा, दबंग ,होनहार पत्रकार आशीष विनय तिवारी का वक्ता मंच द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया*

संपादक पंकज दास

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन सभागृह में आज वक्ता मंच द्वारा सामाजिक, पत्रकारिता तथा साहित्यिक जगत में उनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया।

इस कड़ी में युवा दबंग स्वतंत्र पत्रकार आशीष विनय तिवारी को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर वक्ता मंच द्वारा सम्मानित किया गया।

स्व. बंशीलाल शर्मा जी स्मृति विभूति अलंकरण समारोह में समाज की विविध क्षेत्रों में सक्रिय 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया एवं 4 पुस्तकों का विमोचन भी संपन्न हुआ। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि इस अवसर पर राजधानी की 2 लेखिकाओं गंगा शरण पासी एवं पूर्णेश डडसेना की 4 पुस्तकों का विमोचन किया गया l

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बडी करेली के ग्रामीण हाई स्कूल के 32 बाल कवियों का सम्मान एवं बाल कवियों का कवि सम्मेलन रहा l प्रदेश में पहली बार हो रहे बाल कवि सम्मेलन में बाल कवियों ने अपनी प्रतिभा से सबको अभिभूत कर दिया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ ग राज्य विद्युत विनियामक आयोग के निदेशक कमलेश दिल्लीवार जी थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंडल के प्रबंधक मयंक दुबे ने की l विशेष अतिथि की आसंदी पर शिव शंकर सोनपिपरे, शोभा शर्मा, टी के भोई, आर एन सिंग एवं ललित मिश्रा जी सुशोभित थे l अतिथियों ने इस अवसर पर कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान नहीं करनेवाले समाज का कोई भविष्य नहीं होता l वक्ता मंच जमीनी स्तर पर जाकर प्रतिभाओं को तलाशता है और उन्हे मंच व सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित करता है l पिछले 3 दशकों से लगातार जारी इस कार्य से बड़े पैमाने पर नवोदित प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में सहायता प्राप्त हुई है l

वक्ता मंच के इस आयोजन में 10 वर्ष से लेकर 97 वर्ष तक के व्यक्तित्व का सम्मान सर्वत्र चर्चा का विषय बना हुआ है l दूसरे सत्र में संपन्न बाल कवि सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकारों ने 32 बाल कवियों की कविताएँ सुनी और उनका मूल्यांकन किया l इस सत्र में राजकुमार धर द्विवेदी, उर्मिला देवी, किरण लता वैद्य, मयंक दुबे, पूर्णेश डडसेना एवं ज्योति शुक्ला मंच पर विराजमान थे l

इस सत्र में दिनेश साहू , नम्रता राव, पेमेश्वरी, कविता निषाद, विरम निषाद ‘आश्ना’ विद्या निषाद, डाली जामरे, मीना साहू ,

डोमेश्वरी यादव, भावना साहू ‘ज़ज़्बा’, गीतांजली साहू ,

वंदना सेन ‘ओस’ , प्रीती साहू, हिना साहू, नीलम साहू , लिलम बघेल , साक्षी सेन , निशा पाल, वर्षा सिन्हा , जितेश्वरी सिन्हा ,

कुमकुम साहू , प्रीती साहू , सरोज भारती , अंजली निषाद , गुंजा साहू, परमेश्वरी साहू , नियति साहू “कायनात”, कशिश पाल,

ईशा सेन ‘आस्मां’, साक्षी निषाद , कुंती साहू एवं प्रमोद साहू सहित 32 बाल कवियों ने अपनी कविताओं का जादू बिखेर दिया। वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ l

Related Articles

Back to top button