आम आदमी पार्टी यूथ विंग रायपुर जिला संयुक्त सचिव विकास दास मानिकपुरी जी ने H20 

संपादक पंकज दास

  • आम आदमी पार्टी यूथ विंग रायपुर जिला संयुक्त सचिव विकास दास मानिकपुरी जी ने H20

कैफे में अवध रूप से शराब पिलाई जाने और गांजा पिलाये जाने को लेकर आवेदन दिया है मिली जानकारी के अनुसार विकास दास मानिकपुरी अपने दोस्त के साथ रात्रि करीब 11: 30 बजे H20 कैफे में मैगी खाने के लिए गया था उन्होंने वहां देखा कि कैफे में अवैध तरीके से शराब और गांजा पिलाया जा रहा है एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस बात की जानकारी माना थाने के थाना प्रभारी को लिखित शिकायत में दी है अब देखना यह है कि इस शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है आए दिन रायपुर राजधानी में अवैध रूप से शराब गांजा और भी कई नशे के सामान को बेचने और पिलाने की खबर पढ़ने और देखने को मिलता है जहां एक तरफ नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है और धड़ल्ले से रायपुर में अवैध रूप से शराब बेचे जाने को लेकर रोज कार्रवाई देखने को मिल रही है आखिर क्या कारण है कि इतना कार्रवाई होने के बाद भी नशे का सामान राजधानी में कितने धरले से अवैध तरीके से बिक रहा है और लोगों को होटल, कैफे में परोसा भी जा रहा है कहीं ना कहीं यह धड़ल्ले से बिक रहा नशे का सामान पुलिस के नाकामी को साबित कर रहा है जब रोग इस तरह की घटना सामने आ रही है और इस पर रोक लगने के बजाय दिन-ब-दिन और नशे के कारोबारी में बढ़ोतरी दिख रही है क्या निजात अभियान सिर्फ नाम भर का चल रहा है या फिर इसका खौफ नशे के कारोबारी पर नहीं पड़ रहा है देखने वाली बात यह है कि कितने कार्रवाई के बावजूद भी यह नशे का सामान कितने आसानी से लोगों को उपलब्ध कराया जाता है पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग पर यह सवालिया निशान है?

इतने कार्रवाई के बावजूद भी नशे के कारोबारी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है?

राजधानी रायपुर में आए दिन मर्डर, चाकू बाजी, लूट की खबर अखबार में प्रकाशित हो रही है टीवी चैनल पर भी यही देखने को मिल रहा है

क्या रायपुर राजधानी नशे के कारोबारी का गढ़ बन गया है?

अगर इसी तरह चलता रहा तो राजधानी में रहने वाले बच्चों का भविष्य क्या होगा क्या हमारा आने वाला भविष्य नशे के गिरफ्त में कैद होगा ? अब देखना यह है कि माना पुलिस H20 कैफे पर क्या कार्रवाई करती है बने रहें मितान भूमि न्यूज के साथ खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें

खबर को लाईक करें और शेयर करना ना भूलें

Related Articles

Back to top button