03 सी. जी. एयर स्क्वाडन एनसीसी कैंप लखौली आरंग में आयोजित एनसीसी कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया
संपादक ,पंकज दास,

*दिनांक 03 अगस्त 2024*:-
03 सी. जी. एयर स्क्वाडन एनसीसी कैंप लखौली आरंग में आयोजित एनसीसी कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें यातायात रायपुर से यातायात प्रशिक्षक श्री टीके भोई एवं आरक्षक देवकुमार साहू द्वारा एनसीसी के छात्र-छात्राओं को यातायात नियम जैसे रोड मार्किंग, सड़क संकेत, वाहन चालक संकेत, विद्युत सिग्नल, यातायात पुलिस का मैनुअल संकेत, दो पहिया चलाते समय हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने ( गुड सेमेरिटन योजना ) आदि जानकारी से अवगत कराते हुए पालन करने अपील किया, कार्यक्रम में एनसीसी के प्रशिक्षक सहित 700 की संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।




