अमित जी beo अपने कार्यालय से गायब होने का आरोप

रायपुर। धरसींवा विकासखंड में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा मंडल धरसींवा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में अधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा मंत्री को लिखित शिकायत भेजी है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि धरसींवा स्थित BEO कार्यालय में अधिकारी समय पर उपस्थित नहीं रहते, जिसके कारण क्षेत्र के शिक्षकों, छात्रों और पालकों के जरूरी काम लटक रहे हैं।

राकेश यादव के अनुसार, “वेतन, अवकाश, सेवा पुस्तिका, टीसी और छात्रवृत्ति जैसे सामान्य कार्य भी महीनों से लंबित हैं। आम लोगों को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।”

भाजपा मंडल ने मांग की है कि –
1. BEO कार्यालय धरसींवा में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। 2. पिछले 6 माह की उपस्थिति पंजी की जांच कराई जाए। 3. लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में सुशासन की सरकार है, लेकिन जमीनी स्तर पर शिक्षा विभाग की इस लापरवाही से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

– राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष, भाजपा धरसींवा
“बिना अधिकारी के कार्यालय में काम ठप है। यह शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।”
फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का पक्ष नहीं मिल पाया है।

Related Articles

Back to top button