धरसींवा ब्लॉक के BEO अमित तिवारी और प्राचार्य अनुराग ओझा पर मिलीभगत का आरोप, ग्रामीणों और शिक्षकों में आक्रोश

 

रायपुर के संकुल केंद्र उरला में अयोग्य प्रधान पाठक को संकुल समन्वयक बनाने पर सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग

धरसींवा ब्लॉक के BEO अमित तिवारी और प्राचार्य अनुराग ओझा पर मिलीभगत का आरोप, ग्रामीणों और शिक्षकों में आक्रोश

रायपुर / धरसींवा। जिला रायपुर के विकासखंड धरसींवा अंतर्गत संकुल केंद्र शासकीय स्कूल उरला में संकुल समन्वयक की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में कलेक्टर, जिला रायपुर को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई है।

 

शिकायत के अनुसार, संकुल केंद्र उरला में प्रधान पाठक श्री चंद्र किशोर तिवारी को संकुल समन्वयक का दायित्व दिया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि श्री तिवारी इस पद के लिए योग्य नहीं हैं।

 

शिकायत में कहा गया है कि –

1. श्री तिवारी को संकुल समन्वयक से संबंधित तकनीकी कार्यों की जानकारी नहीं है, जिसका प्रकाशन पूर्व में समाचार पत्रों में भी हो चुका है।

आरोप यह भी लगाया गया है कि इतना सब जानते हुए भी संकुल के प्राचार्य श्री अनुराग ओझा द्वारा उनका अनुमोदन करना और विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अमित तिवारी द्वारा उच्च कार्यालय से उनकी नियुक्ति करवा देना मिलीभगत को दर्शाता है।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि योग्य और स्वच्छ छवि वाले शिक्षकों को दरकिनार कर एक अयोग्य प्रधान पाठक को जिम्मेदारी वाला पद दिए जाने से संकुल उरला के अधीन आने वाली समस्त शालाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है।

कलेक्टर से की गई 3 प्रमुख मांगें :

1. प्राचार्य अनुराग ओझा एवं BEO अमित तिवारी की भूमिका सहित संपूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

2. श्री चंद्र किशोर तिवारी को संकुल समन्वयक उरला के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

3. उक्त पद पर किसी योग्य, अनुभवी एवं स्वच्छ छवि वाले शिक्षक / प्रधान पाठक को नियुक्त किया जाए।

 

शिकायतकर्ता ने जनहित को देखते हुए कलेक्टर महोदय से इस मामले में तत्काल उचित कार्यवाही की मांग की है।

नोट: यह समाचार प्राप्त शिकायत के आधार पर है। संबंधित पक्षों का पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button