जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर का अभिनव प्रयास

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार
तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा जागृति योजना 2025 के तहत
सशक्त युवा — सशक्त भारत के थीम पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचना विकासखण्ड धरसीवां रायपुर को अपनाकर (Adopt a-community Initiative) विशेष विधिक साक्षरता शिविर/ कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय में नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो कि पूरे अगस्त माह में संचालित किया जाएगा।

इस आयोजन के माध्यम से विशेष विधिक साक्षरता शिविरों के साथ ही साथ विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी/प्रश्न मंच के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की विभिन्न योजनाओं, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, मादक पदार्थों व नशा के उपयोग से समाज पर पड़ने वाले कुप्रभावों, सोशल मीडिया का समाज पर प्रभाव और खास कर युवाओं पर पड़ने वाले प्रभावों को शामिल किया जाएगा।
विशेष विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी सरल रूपों में दी जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से नालसा जागृति योजना 2025,
नालसा बच्चों के लिए बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, नालसा डान योजना ड्रग्स फ्री इंडिया 2025, यातायात सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, आपातकालीन सेवा के लिए हेल्पलाइन 112, के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया। इस विशेष विधिक जागरूकता शिविर/कार्यक्रमों/प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
यह आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचना विकासखण्ड धरसीवां रायपुर के प्राचार्य सीमा सच्चर प्रभारी शिक्षक मोरध्वज वर्मा,रवि प्रकाश वर्मा, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के पैरालीगल वालिंटियर्स के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।
न्याय सबके लिए।



