मानिकपुरी पनिका/ पनका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्तरीय सामाजिक निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
संपादक पंकज दास

मानिकपुरी पनिका /पनका समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक निर्वाचन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 18/05/2025 को महादेव घाट रायपुर में निर्वाचन पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न हुईं l
सर्वप्रथम सदगुरु कबीर साहेब की मंगल आरती के बाद बैठक की शुरुआत की गई जिसमें प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों के साथ विभिन्न जिले से आए हुए सामाजिक जनों ने भी हिस्सा लिया और चर्चा को आगे बढ़ाया l
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सत्य प्रकाश मानिकपुरी जी के द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया l मतदाता सूची में पुरे छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से हजारों की संख्या में लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कराया है l इसी के साथ नामांकन भरने की प्रक्रिया भी 18/05/25 से प्रारंभ हो गई है जो 23/05/2025 तक जारी रहेगी l 25 /05/2025 को नामांकन पत्र की स्क्रूटनी की जायेगी l साथ ही प्रतिभागियों के नाम की घोषणा एवं चुनाव चिन्ह का वितरण भी 25 तारीख को ही किया जाएगा l प्रादेशिक निर्वाचन 15 जून 2025 को संपन्न होगा जिसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में एवं ब्लॉक में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे l
प्रादेशिक निर्वाचन में इस बार पदों की संख्या बढ़ते हुए पदों की संख्या नौ कर दी गई है जिससे महिलाओं और युवाओं को भी प्रदेश में नेतृत्व करने का मौका मिल सके l अब निर्वाचन में प्रदेश अध्यक्ष एक पद, प्रदेश महासचिव एक पद और प्रदेश कोषाध्यक्ष एक पद रखा गया है,
प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए तीन पद रखें गये हैं जिसमें से एक पद वरिष्ठ के लिए,एक पद महिलाओं के लिए और एक पद युवाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है l
इसी तरह प्रदेश सचिव का एक पद और प्रदेश सहायक सचिव एक पद युवा और एक पद महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है l विभिन्न पदों के लिए नामांकन राशि भी तय कर दी गई है l
प्रदेश के सामाजिक निर्वाचन के लिए नियमावली तैयार कर सबको सूचित कर दिया गया है जिसे सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से जन सामान्य तक पहुंचा जा रहा है l
नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने की जानकारी मिलते ही विभिन्न पदों के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र हासिल किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महासचिव प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष तक के लिए नामांकन पत्र हासिल किया गया एक महिला प्रत्याशी ने भी युवा महिला सचिव के लिए नामांकन पत्र हासिल किया l मानिकपुरी पनिका समाज का कोई भी व्यक्ति जो प्रदेश स्तर पर अपनी सेवाएं देना चाहता है वह इस निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले सकता है l
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री घनश्याम दास मानिकपुरी जी ने कहा की यह बेहद सुनहरा अवसर है जब प्रदेश की प्रतिभाएं सामने आकर प्रादेशिक मंच पर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर समाज को नई दिशा दें सकते हैं l यह एक खुला मंच है जिसका फायदा समाज का हर व्यक्ति लें सकता है l
प्रादेशिक निर्वाचन के लिए नामांकन फॉर्म सभी जिला मुख्यालय में उपलब्ध रहेंगे इसके अतिरिक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा करके ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है l
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सत्य प्रकाश मानिकपुरी जी, प्रदेश सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री घनश्याम दास मानिकपुरीजी, प्रदेश सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री मनोहर दास बघेल जी , रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गिरवर दास जी, श्री तुलसीदास जी,श्री छेदीलाल जी श्री राघवेंद्र दास जी श्रीजी लखन दास जी श्री भरत दास जी श्री गोपाल दास जी श्री नानही दास जी,श्री माधव दास जी,श्री मनोहर दास जी श्री त्रिलोकी दास जी,,श्री राजीव दास जी, श्री दीपक दास जी श्रीमती वेदमती महंत,श्रीमती रेखा महंत,श्रीमती तृप्ति मानिकपुरी, सुश्री मनीषा दास जी श्री सेवक दास दीवान जी, श्री निर्मल दास जी,श्री सागर दासजी,शेखर दीवान तथा मनोज मानिकपुरी जी इत्यादि सामाजिक जन उपस्थित हुए
उपरोक्त जानकारी प्रदेश निर्वाचन मीडिया प्रभारी श्री मनोज मानिकपुरी रायपुर ने प्रदान की
+91 77488 15229
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏



