छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्ण बजट में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है.
Reporter kanchan yadav

छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्ण बजट में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है. छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अबतक 50 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाता था. लेकिन घोषणा के बाद इसे बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया है. जो कि केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के सामान हो गया है.
बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है. पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से प्रभावी होती है. अक्टूबर 2024 में पिछली डीए बढ़ोतरी में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2024 से 3 फीसदी की डीए बढ़ोतरी मिली थी. बढ़ोतरी के बाद, डीए मूल वेतन के 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया था. पेंशनर्स को भी महंगाई राहत में इतनी ही बढ़ोतरी मिली.



