एनआईटी रायपुर में मनाई गई महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती, उनके विचारों को किया याद

संपादक ,पंकज दास,

एनआईटी रायपुर में मनाई गई महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती, उनके विचारों को किया याद

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर की राजभाषा समिति द्वारा 31 जुलाई 2024 को हिंदी साहित्य के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मनाई गई। एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान भौतिकी विभाग के प्रमुख डॉ. बी. के. साहू, डॉ. साधना अग्रवाल, डॉ. के. एस. ओझा, अन्य फैकल्टी और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजभाषा समिति के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. एस. एम. सैनी के मार्गदर्शन में किया गया।

सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुंशी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ | इसके बाद मुंशी प्रेमचंद के जीवन के सूक्ष्म परिचय के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ. रमना राव ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं गोदान, ईदगाह और नमक का दारोगा आदि वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। उन्होंने प्रेमचंद जी के साहित्य को लोगो से जुड़ा हुआ बताया और कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए | इसके बाद राजभाषा समिति के सदस्यों ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्य की कुछ विशेष रचनाएं जैसे पूस की रात, ठाकुर का कुआं इत्यादि पर अपनी बात रखी। इस दौरान उनकी रचनाओं का पाठ भी किया गया |

Related Articles

Back to top button