*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नक्सली हमले में दो जवानों की शहादत पर जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की* *बहादुर जवानों का सर्वोच्च बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ, नक्सल आतंक की खात्मे तक जारी रहेगी जंग : उपमुख्यमंत्री साव*
संपादक ,पंकज दास,
*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नक्सली हमले में दो जवानों की शहादत पर जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की*
- *बहादुर जवानों का सर्वोच्च बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ, नक्सल आतंक की खात्मे तक जारी रहेगी जंग : उपमुख्यमंत्री साव*
रायपुर। नक्सली आईईडी ब्लास्ट में दो जवानों के शहीद होने और चार जवानों के घायल होने की खबर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में फोर्स की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों में भारी बौखलाहट है। राज्य में नक्सलियों का दायरा सिमटता जा रहा है। स्थानीय निवासियों में भी लाल आतंक के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। इसके चलते नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नापाक हरकत की है, जिसका हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, बीजापुर-सुकमा बॉर्डर के तर्रेम में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट मे हमारे 2 बहादुर जवानों के शहीद एवं 4 जवानों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
ईश्वर से सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के आत्मा की शांति एवं घायल जवानों के जल्द स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं।
बस्तर से लाल आतंक की समाप्ति के लिए हमारे जवान, हमारे सुरक्षा बल और हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित हैं। हमारे बहादुर जवानों का सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। नक्सल आतंक की समाप्ति तक हमारी जंग जारी रहेगी।
…… ……



