13 जुलाई नेशनल लोक अदालत का प्रचार प्रसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालंटियर द्वारा किया गया

संपादक ,पंकज दास,

रास्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा ) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन तथा माननीय अध्यक्ष / जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय , माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 11 जुलाई 2024 को पैरा लीगल वालेंटियर कोमल निषाद थाना पाण्डुका के द्वारा ग्राम – मुरमुरा मे जाकर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई जो निम्न प्रकार है : –

* नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई 2024 को व्यवहार न्यायालय राजिम एवं गरियाबंद मे रखा गया है जिसमे आपसी राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा किया जाना है तथा लोक अदालत के क्या लाभ है और किन किन मामलो का निराकरण किया जाता है इसकी जानकारी दी गई ।

* नालसा हेल्पलाइन नंबर – 15100

* महिला हेल्पलाइन नंबर – 181 व 1091

* चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098 तथा

* वरिष्ठ जनों के लिए हेल्पलाइन नम्बर – 14567 की जानकारी दी गई ।

न्याय सबके लिए

 

Related Articles

Back to top button